राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। एसबीआई बैंक के ग्राहक के क्रेडीट कार्ड से फर्जी तरीक़े से 1 लाख 47 हजार रुपये निकासी करने का मामला सामने आया है।पीड़ित तरैया थाना क्षेत्र में चैनपुर गाँव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने नगरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।उन्होंने दिए हुए आवेदन में कहा है कि 20 अप्रैल को मेरा एसबीआई क्रेडिट कार्ड से फर्जी तरीके से 1 लाख 47 हजार रुपये की निकासी पेयू-पेमेंट पे एलडी के द्वारा कर लिया गया है।उन्होंने दिए हुए आवेदन के साथ निकासी हुई रुपये का स्टेटमेंट संलग्न किया है।वहीं इस सबन्ध में ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग