नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के हरदियां चँवर में करीब सैकड़ो बीघा में फैले गेहूं के खेत मे 17 अप्रैल को अचानक आग लग गई जिससे करीब पांच सौ छोटे छोटे किसान काफी प्रभावित हुए है उनकी स्थिति काफी दयनीय है ज्यादातर किसान मनपुरा पँचायत से आते है इस सम्बन्ध में स्थानीय मुखिया तृप्ति सिंह ने किसानों को मुआवजा मिले इस हेतु अंचल पदाधिकारी से मुलाकात कर यथाशीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए आवेदन दिया है सी ओ अनिल चौबे ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के माध्यम से किसानों की हुई नुकसान का आंकलन कराने के बाद जिला में रिपोर्ट भेज दिया जायेगा और उसके बाद सभी किसानों को मुआवजा राशि दी जायेगी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग