राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान एनएच 531 पर यमुना सिंह कॉलेज के समीप एक अनियंत्रित ऑटो के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन स्वास्थ कर्मी घायल हो गये। बताया जाता है कि ऑटो रसूलपुर से एकमा आ रही थी। बताया जाता है कि मुख्य मार्ग पर एकमा में ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर कर पलट गई। जिससे ऑटो पर सवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा की एएनएम मालती कुमारी, आशा फैलिटेयर पूनम देवी व आशा संजू देवी घायल हो गई।बताया जाता है कि एएनएम मालती कुमारी रसूलपुर से कोविड 19 का टीका देकर और पूनम देवी व संजू देवी साप्ताहिक मीटिंग के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जा रही थी। घायलों का उपचार समीप के ही निजी नर्सिंग होम में किया गया। इसकी जानकारी एकमा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रखंड स्वास्थ प्रबंधक राजू कुमार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग