राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से पचास लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामले की प्राथमिकी एसआई नसीम खान के बयान पर दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि इब्राहिमपुर मुशहर टोली में रवींद्र मुशहर द्वारा शराब की विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँच छापेमारी की गई।जहाँ अभियुक्त के घर के पीछे से 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।वही पुलिस को देख भाग रहे रवींद्र मुशहर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।वही हरपुर छतवा से कुंदन राम को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग