पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र में के बहरौली बाजार पर पैसेंजर उतार रही बस में पीछे से अनियंत्रित बोलरो ने टक्कर मार दी जिससे बोलरो आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार हरिनंदन गोस्वामी ने मामले का जायजा लिया। वही प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मामले में समझौता कराकर मामला सुलझाया। मामले में लोगों ने बताया कि पटना से मशरक के रास्ते सिवान जा रही हिमगिरि ट्रेवल्स बहरौली बाजार पर रूक कर पैसेंजर उतार रही थी कि तभी पीछे से अनियंत्रित बोलरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हालांकि टक्कर में कोई भी हताहत नहीं हुआ पर बोलरो आगे से क्षतिग्रस्त हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग