पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना परिसर के सामने सड़क पर व बंसोही पुलिस चेक पोस्ट और लखनपुर गोलम्बर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों में हड़कंप मच गया। वाहन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना कागजात व बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दर्जनों बाइक को जप्त किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में जमादार विपिन कुमार, हरिनंदन गोस्वामी और बृजनंदन प्रसाद के नेतृत्व में तीनों जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिससे बिना कागजात और बिना हेमलेट सवार मुख्य सड़क छोड़ गांवों के रास्ते जातें देखें गये।वही चार चक्का वाहनों के डिक्की की भी सघनता से जांच पड़ताल की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जप्त की गई बाइको पर जुर्माना लगा कर आवश्यक कागजात जांच पड़ताल के बाद छोड़ा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग