मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के लहेर छपरा बजरंग चौक पर रात्रि में अगलगी की घटना में तीन दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई स्थानीय ग्रामीण द्वारा आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दिए गए जिसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड बजरंग चौक पर पहुंचकर आग पर काबू पाए तथा स्थानीय ग्रामीणों ने पंपसेट के सहारा भी आग पर काबू पाया इस अगलगी की भीषण घटना में मदारपुर पंचायत के उप मुखिया हरेश कुमार राय के किराना दुकान तथा पथल राय के जनरल स्टोर तथा संतोष कुमार शर्मा के लकड़ी की दुकान में कीमती चौकी जलकर नष्ट हो गई आग कैसे लगी इनकी पता नहीं चल पा रहे हैं उधर आग रात में लगने के बाद मदारपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि टीपू राय तथा मदारपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजू राय ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग