जेनरल स्टोर्स संचालक को बेखौफ अपराधियो ने मारी गोली, पीएमसीएच रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के भट्ठी के समीप बुधवार की रात 8 बजे के करीब जेनरल स्टोर्स संचालक को बेखौफ अपराधियो ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली कनपट्टी में लगी है। जिससे काफी गंभीर रूप से घायल हो गये है। स्थानीय लोगों की माने तो बाइक सवार अपराधियो की संख्या चार बतायी जाती है। घायल व्यक्ति 55 वर्षीय शोभनाथ प्रसाद चौरसिया बताया जाता है। अचेता अवस्था मे उनके पुत्र मणिकांत चौरसिया व ग्रामीणों ने इलाज के लिए आनन फानन में सदर अस्पताल छपरा पहुँचाया। घटना की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शोभनाथ चौरड़िया खैरा बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, उसी दौरान अपराधियो ने उनके घर के समीप गोली मारकर घायल कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग