कोरोना लॉकउाउन में अच्छी पहल: छपरा शहर में अब मिलेंगी होम डीलीवरी की सुविधा
राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा, अभिलाषा शर्मा के द्वारा बताया गया है कि कोरोना वायरस के बढते हुए संक्रमण को रोकने के लिए पूरे बिहार में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लाॅकडाउन किया गया है। इसमें लोगों को केवल आवश्यक कार्यों से बाहर जाने की इजाजत है एवं केवल आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गयी है। राशन तथा किराना दुकानों पर लोगों की भीड़ एक साथ इकट्ठा न हो पाए इसके मद्देनजर जिला प्रशासन सारण द्वारा आदर्श किराना स्टोर मो0 7870448515, किराना घर 9835297171, ए टू जेड सुपरमार्केट मो0 8505885051, गुप्ता किराना स्टोर मो0 8797678345 की दुकानों से होम डीलिवरी सर्विस शुरू की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आमजनो से अपील किया गया है की घर से बाहर न निकलें और इस सुविधा का लाभ उठायें। घर में रहें, सुरक्षित रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग