राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के मनिकपुरा का है। पीड़ित जयकृष्ण सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पट्टीदारी के ही तीन नामजद एवं चार अज्ञात को अभियुक्त बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरे पट्टीदार शत्रुघ्न राय, संजीव कुमार,सतीश कुमार एवं अन्य चार अज्ञात व्यक्ति हमारे खतियानी जमीन में जबरदस्ती बांस-बल्ला लगाकर करकट रख दिये है। जब मैं मना करने के लिये गया और बोला कि मेरे जमीन में आपलोग करकट क्यों रख रहे है। इसी बात पर रॉड,तलवार आदि से नामजद मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों ने मारपीट के दौरान मेरे गले से सोने का चेन छीन लिया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग