संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पोखर में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर बाद तीन- साढ़े तीन की बताई जाती है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हौली मनोहर पंचायत के वार्ड संख्या 09 कन्हौली मनोहर गांव निवासी विक्रमा प्रसाद का 09 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार और उसका छोटा भाई 07 वर्षीय अजित कुमार तथा बगल के ही शंकर साह का 06 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार घर से लगभग सौ मीटर उतर स्थित पोखर में कुछ अन्य बच्चों के साथ दोपहर में नहाने गए थे। जहाँ पैर फिसलने से अधिक गहराई में चले गए। इस दौरान इन बच्चों की डूबने की वजह से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना को देख कुछ बच्चे दौड़कर घर आये और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अगल- बगल के लोग पहुँच काफी मसक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव को पोखर से बाहर निकाल आनन- फानन में रेफरल अस्पताल ले गए। जहाँ डियूटी पर तैनात चिकित्सक एमएम जाफरी ने जांचोपरांत तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना पर एएसआई विजय कुमार एवं अंचल निरीक्षक लालदेव पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुँच आवश्यक कारवाई करने में जुट गए। सभी आवश्यक कारवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया।

फ़ोटो (जांच में जुटी पुलिस,रोते बिलखते परिजन)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग