पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। रामघाट स्थित माॅ भगवती स्थान के वार्षिकोत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। वार्षिकोत्सव के मौके पर अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। आचार्य नंद किशोर उपाध्याय एवं पं बबन तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की शुरुआत किया गया। पूजा यजमान राकेश कुमार सिंह एवं धर्मपत्नी लीला देवी विरजमान होकर पूजा अर्चना की , वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आसपास का इलाका गूंज रहा था। पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर उपस्थित सभी राम भक्त भगवान के भक्ति में लीन दिखाई दिए। आपको बताते चलें कि कोरोना महामारी के चलते पिछले 2वर्ष से अखंड अष्टयाम नहीं हो सका था। अखंड अष्टयाम को लेकर सभी राम भक्तों में खुशी की लहर देखी जा रही थी। राम भक्त कलाकारों द्वारा हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे- भक्तिमय राग से चारों तरफ भक्तिमय का माहौल बना हुआ है। पूजा स्थल पर मुख्य रूप से पूजा समिति के सदस्य रामनरेश सिंह, चन्द्रमा, भरत सिंह, सुखारी राउत, रामकिंकर सिंह, संजीत महतो, विशाल कुमार सिंह, रून्ना सिंह सनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, नागेंद्र चौहान, हरिमाधव सिंह, अनिल सिंह, शिक्षक सुनील सिंह के साथ-साथ काफी संख्या में भक्त श्रद्धालुगण सम्मिलित हुई।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी