राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कन्हौली मनोहर के वार्ड संख्या 09 मे चंवर के पोखर मे नहाने गए तीन किशोरो के डूब कर हुई हृदय विदारक घटना के बाद बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने मृतक के परिजनों से मिलकर सरकार की हर योजनाओं से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वस्त करते कहा कि उक्त घटना से आहत मृतक के परिजनों को चार चार लाख अनुग्रह राशि के अलावा कबीर अंत्येष्ठी की राशि जल्द मुहैय्या करा दी जाएगी। बताया गया है कि मृतक संदीप कुमार व अजित कुमार के पिता विक्रम प्रसाद तथा मृतक सचिन कुमार के पिता शंकर साह अन्यन्त गरीब हैं। जिन्हें हर संभव मदद का बीडीओ ने आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग