संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्राथमिक विद्यालय कमता ब्रह्मस्थान में कार्यरत नियोजित शिक्षक युगल किशोर प्रसाद उर्फ बसंत कुमार का हृदय गति रुकने से असामयिक मौत हो गई। उक्त शिक्षक के निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिये मंगलवार को कई स्कूलों में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षक के निधन पर हीरालाल प्रसाद, रामलाल राम, राजू प्रसाद, मनोज प्रसाद, उत्तम कुमार राय सहित दर्जनों शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग