राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी राजेश मीणा ने सभी प्रखंड के प्रभार वाले वरीय उप समाहर्ता यानी एसडीसी की प्रतिनियुक्ति में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कतिपय कारणों से जिले के सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में नये सिरे से वरीय उप समाहर्ता को प्रतिनियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने एसडीसी गंगाकांत ठाकुर को जलालपुर, चाँदनी सुमन को गड़खा,जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार को इसुआपुर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह को सदर छपरा, वरीय उप समाहर्ता भूमि सुधार पुष्पेश कुमार को मांझी, सदर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अर्शी शाहीन को परसा, वरीय उप सहामर्ता उपेन्द्र ठाकुर को बनियापुर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजू कुमार को एकमा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अदिती कुमारी को नगरा, वरीय उप समाहर्ता बलदेव चौधरी को रिविलगंज, बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मवीर सिंह को मकेर, मढ़ौरा के अनुमंडल पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार को मढ़ौरा, वरीय उप समाहर्ता ऐश्वर्य कश्यप को अमनौर, मढ़ौरा के भूमि उप समाहर्ता रविशंकर शर्मा को तरैया, वरीय समाहर्ता प्रशांत कुमार को लहलादपुर, वरीय उप समाहर्ता कमलाकांत त्रिवेदी को मशरक, मढ़ौरा के अपर अनुमंडल पदाधिकारी नलीन प्रताप राणा को पानापुर, सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सुनिल कुमार को सोनपुर, सोनपुर के भूमि उप समाहर्ता अखिलेश कुमार को दरियापुर, वरीय उपसमाहर्ता चंदन कुमार को दिघवारा प्रखंड का वरीय प्रभारी प्रदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने सभी नव प्रतिनियुक्त वरीय प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सप्ताह में एक दिन प्रखंड का भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग