पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के कर्णकुदरिया पंचायत में 7 निश्चय के तहत विकास योजना, स्कूल, आंगनबाड़ी एवम जनवितरण सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण मशरक बीडीओ मो आसिफ ने बुधवार को किया। विभागीय निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी सारण द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी ने विभिन्न 15 बिंदुओ पर व्यापक जांच किया। जांच टीम के पहुंचते ही मशरक के उतरी छोड़ पर अवस्थित विकास को लेकर पिछड़े पंचायत में हड़कंप मच गया। जांच में एक आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। जनवितरण दुकानों को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर शिकायत की। पंचायत में पीएम आवास योजना, मनरेगा, नलजल सहित अन्य योजना धरातल से कोसो दूर दिखा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्णकुदरिया के विद्यालय प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश साह से एक एक अभिलेख मांग बीडीओ ने गहनता से निरीक्षण किया । विद्यालय के कक्षा में बच्चो से पठन पाठन एवम विषयगत जानकारी एवम जांच से संतुष्ट बीडीओ ने विद्यालय प्रधान एवम शिक्षको की सराहना की। जांच को पहुंचे बीडीओ ने सभी कक्षा में जाकर बच्चो से पठन पाठन का जायजा लिया। रसोई कक्ष में पीएम पोषण योजना के तहत बन रहे भोजन की मेनू एवम गुणवत्ता का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बीडीओ मो आसिफ के साथ प्रखंड कर्मी अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग