पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के महादेवा ब्रह्म स्थान के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर में दो शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादोपुर गांव निवासी शिवनारायण शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र लालजी शर्मा और शिशुपाल शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद शर्मा के रूप हुई। घायलों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने सोनधानी गांव जा रहें थें कि बाइक से टक्कर हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग