पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- सहाजितपुर मुख्य सड़क पर मशरक थाना क्षेत्र के मगुरहा गांव के पास बुधवार की शाम बाइक सवार तीन शख्स तिलक समारोह में जानें के दौरान सड़क दुघर्टना में घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां उनकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुर रूद्र गांव निवासी भरत राउत का 17 वर्षीय पुत्र विनय कुमार, रामाशंकर साह का 18 वर्षीय पुत्र रिपु कुमार और शिवपुजन साह का 40 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र साह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि वे अपने गांव से मशरक के रास्ते तिलक समारोह में शामिल होने बनियापुर जा रहा है कि मगुरहा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक से बचने की चक्कर में निर्माणाधीन पुलिया से गिर घायल हो गए। मौके पर आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में जहां उनका इलाज कर घर जानें दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग