राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव में ननिहाल आए 6 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने के कारण डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चा जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी मोहम्मद शकील का 6 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहादत हुसैन बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास गांव में अपने नाना तैयब अंसारी के यहां शादी में आया था। जहां बीती रात्रि अंधेरे के कारण वह गांव के एक कुएं में गिर गया। इसके बाद कुएं के पास काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और स्थानीय लोगों ने कुएं पर रोशनी जलाकर करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया। वहीं परिवार वालों में रोना पीटना लग गया। जिसके बाद सूचना मिलने पर रिविललगंज थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग