राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद में मारपीट में चार शख्स घायलवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की पहचान खजुरी गांव निवासी आनंदी महंतों की 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी,15 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी और नंद लाल महतो की 35 वर्षीय पत्नी हेवानति देवी,18 वर्षीय पुत्री सिकू कुमारी के रूप में हुई। घायलों ने बताया कि पहले से जमीनी विवाद चल रहा है उसी को लेकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग