पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। छपरा रोड़ में प्रखंड कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक को गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी धनंजय सिंह का 18 वर्षीय पुत्र निखिल सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया वही मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार देवनन्दन राम ने घायल के परिजनों को सुचना दी मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए लेकर चलें गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग