राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के असहनी गांव निवासी व कुश्ती-दंगल के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन दांव-पेंच के लिए सुविख्यात पहलवान जय प्रकाश ओझा के निधन से पहलवानी के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। यह बात पहलवान जयप्रकाश ओझा के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना जताते हुए कही। वहीं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए नेशनल एथलीट सह झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक विकास कुमार सिंह राठौर ने रसूलपुर बाजार में कही। उन्होंने कहा कि कुश्ती-दंगल की प्राचीन कलाबाजी को संजोकर इस कला में भी युवा पीढ़ी को पारंगत बनाने की आवश्यकता है। यही पहलवान जयप्रकाश ओझा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। इस अवसर पर मूरली सोनी, मनोज सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग