- नवगठित Cyber Cell Saran (Chapra) का किया निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दिनांक 12 मई 2022 को श्री सुनील कुमार (IPS), अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) बिहार, पटना के द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस निरीक्षकों/थानाध्यक्ष-सह-पुलिस निरीक्षकों व अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र छपरा की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार, सारण में अपराध नियंत्रण, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य शीर्ष के कांडो में गुणवत्तापूर्ण त्वरित अनुसंधान, गिरफ्तारी, प्रभावी गस्ती करने एवं मुख्य शीर्ष के कांडो में त्वरित विचारण प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रत्येक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष को कांडों के निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुए कांड का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर पूर्ण करने सहित अन्य दिशा- निर्देश दिया गया।
बैठक के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) बिहार, पटना के द्वारा नगर थाना परिसर स्थित नवसंचालित Cyber Cell Saran (Chapra) का निरीक्षण कर इसमें प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/कंप्यूटर प्रोग्रामरों/कर्मियों आदि से किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली गई तथा इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन दिए गए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग