राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

खैरा गोलीबारी कांड में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पुछ-ताछ 

खैरा गोलीबारी कांड में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पुछ-ताछ 

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना में बीती रात अपराधियों के गोली का शिकार हुए दुकानदार की पीएमसीएच में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति शोभनाथ चौरसिया बताया जाता है। मौत की खबर मिलते हो घर मे कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र मणिकांत चौरसिया ने बताया कि स्थानीय लोग इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिससे घटना के संदर्भ में पुछ-ताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरा बाजार स्थित दुकान बंद कर पहले मणिकांत चौरसिया तथा उसकी बहन मोटरसाइकिल से घर गए। उसी दुकान से दूसरी मोटरसाइकिल से थोड़े ही देर में उसके पिता शोभनाथ चौरसिया मोटरसाइकिल से घर के समीप जैसे ही पहुँचे की अपराधियो ने उनके सिर में अंधाधून फायरिंग करते हुए दो गोली मारकर फरार होने की बात बतायी जा रही है। ग्रामीणों ने दो गोलीयों की आवाज सुनाई देने की बात चर्चा में है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि फर्द बयान का इंतजार है। हालांकि उन्होंने कहा की मामले की कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। बहरहाल, हत्या कांण्ड को लेकर कई तरह कयास लगाये जा रहे है। जानकार सूत्रों की माने तो शबाब में राजनीतिक बर्चस्व के कारण घटना काे संयमित तरीके से अंजाम दिया गया है। हांलाकि पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। फिलवक्त, कमोेबेश पुलिस भी इसी संदर्भ में तहकिकात कर रही है। पुलिस तहकिकात के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएंगा।