नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी बाजार पर एक स्वर्ण व्यवसायी के घर से करीब 8 लाख रुपये की सोने व चांदी के आभूषण सहित नकदी को किरायेदार ने लूट कर भाग निकले प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार के रात्रि स्वर्ण व्यवसायी शिवजी साह के घर मे दो किरायेदार बुधवार के रात्रि में घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये तब किरायेदार ने घर के सभी पुरुष सदस्य के ऊपर नशीली पदार्थ का स्प्रे कर दिया उसके बाद लोहे की तिजोरी खोलकर उसमें रखी करीब 1 लाख से ऊपर की नकदी व सोने चांदी के नये व पुराने गहने को बड़ी आराम से निकाल कर भाग निकले जब शिवजी साह को सुबह में नींद खुली तो देखा कि तिजोरी खुली हुई वह हक्का बक्का हो गये और जब आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो सभी बाजार के व्यवसायी इकठ्ठे हुए और पुलिस को घटना की सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग