अलग अलग मामलों में आपसी मारपीट में जमकर मारपीट, चार घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में चार महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले मामले में बंगरा गांव में बात ही बात में विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया और जमकर मारपीट में मां बेटा घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान बलिराम राय की 60 वर्षीय पत्नी लालपति देवी और 25 वर्षीय पुत्र रामाशंकर कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि बातचीत के दौरान पड़ोसी उग्र रूप धारण कर लिया और लाठी डंडे से मारकर दोनों को घायल कर दिया। घायलों में मां की हालत सर फटने से गंभीर बनी हुई है।वही कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में मां बेटा घायल हो गए। घायल की पहचान लालबहादुर राय की 60 वर्षीय पत्नी लाखपति देवी और 25 वर्षीय पुत्र अनिल राम के रूप में हुई। मामले में पीड़ित द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग