पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक स्टेशन रोड में शनिवार को ऑटो और बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार को घायलवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र सरदारगंज गाव निवासी राजदेव महतो का 40 वर्षीय पुत्र धर्मदेव महतो के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मौके पर लोगों ने बताया कि युवक बाइक पर सवार होकर बाजार करने आ रहा था कि ऑटो से टक्कर हो गई जिसमें घायल हो गया आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग