राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने महिला एवं उसके पति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी तख्त का है। मामले की प्राथमिकी पीड़िता रीना देवी ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें दो लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही तारकेश्वर महतों और अरविंद सिंह पहुँच गाली- गलौज करते हुए मुझसे पैसे की मांग करने लगे।जिसपर मैंने बोला की पैसा मैं अपने महाजन को दूंगी। इसी बाद को लेकर नामजद ने दुर्व्यवहार करते हुए गले से सोने का मंगलसूत्र भी नोंच लिया। बचाव में मेरे पति आये तो नामजदों ने उनके सर पर टांगी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग