राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में हुई मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में रामबिनोद राय व अनूप कुमार शामिल है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार तरैया रेफरल अस्पताल में हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामबिनोद राय को गम्भीरवस्था में पटना रेफर कर दिया तथा अनूप कुमार को सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं थाना क्षेत्र के तरैया निवासी व मारपीट के फरार आरोपित सूरज कांत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग