राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित बस के ठोकर से स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा टोला निवासी मधुसूदन भगत के 55 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार भगत, उनकी 19 पुत्री मधु कुमारी व 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त तीनों घर से छपरा जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बस ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर ओपीध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ पँहुच कर घायलों को सदर अस्पताल भेजा तथा आगे की कार्रवाई कर रहे है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग