विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के पचलख पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन स्थानीय मुखिया सोनी देवी के प्रतिनिधि सुकेश्वर सिंह ने विधिवत पूजा पाठ कर किया।इस दौरान मनरेगा जेई ने बताया कि 5 लाख की लागत से गुणवत्ता पूर्वक भवन बनाई जाएगी। इस अवसर पर बीडीसी पी आर एस स्वच्छता ग्राही रंजय कुमार सिंह मनोज यादव समय दर्जनो गामीण मौजूद थें।
गांव से अलग जगह पर बनाया जा रहा है कचरा प्रबंधन यूनिट प्लांट :
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में चयनित स्वच्छता कर्मचारियों के द्वारा डोर टू डोर प्लास्टिक, पॉलिथीन, धातुओं, कागज, कपड़े थर्माकोल के गील तथा सूखे अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के लिए पंचायत में आस पास बसे बसावटों से दूर waste processing unit यानी कचरा प्रबंधन यूनिट प्लांट बनाया जाऐगा। 4 हजार स्क्वायर फूट यानी सरल भाषा में कहे तो लगभग दो कठ्ठा जमीन जमीन की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए प्रत्येक चयनित पंचायत के मुखिया तथा पंचायत सचिव को स्थल चयनित करने की जिम्मेवारी दी गई है। साथ ही स्थल के एनओसी के लिए पत्र के माध्यम से अंचालाधिकारी के पास भेजा जाएगा ताकि एस स्थल पर लैंडफिल का निर्माण कराया जा सके।
क्या है कचरा प्रबंधन यूनिट यानी लैंडफिल्
लैंडफिल यानी कचरा प्रबंधन यूनिट एक वैसी जगह है, जहां कूड़ा-कचरा रखा जाता है। इसे सामान्य भाषा में समझे तो, जमा हुए कचरे को जब भूमि में दफन करके कचरे का निपटान किया जाए उसे लैंडफ़िल कहते है। परंतु जहा लोग रहते है, वहा कभी भी लैंडफिल को नहीं रखा जा सकते। क्योकि उसमे दुर्गंध होती है। लैंडफिल कचरा प्रबंधन करने का सबसे लोकप्रिय उपाय है। इसमे कचरे को सबसे पहले लेंडफिल में लाकर छांटा जाता है। उसके बाद कचरे को छोटे टुकड़ों में कुचल कर दफनाया जाता है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा