राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

खैरा में युवक की हत्या कर साक्ष छुपाने की मकशद से शव को डुप्पटे के सहारे पेड़ से लटकाया, पुलिस मौके पर कर रही तफ्तीश

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण) खैरा थाना क्षेत्र के खैरा- मानपुर नहर स्थित राधाबागी के समीप बुधवार की सुबह जंगली पेड़ से लटका एक 23 वर्षीय युवक का शव मिला। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की सुबह- नित्यक्रिया करने कुछ लोगों ने उक्त स्थल के समीप पहुंचे तो देखें की एक युवक का शव जंगली पेड़ से जमीन के सहारे लटका पाया गया। जिसके बाद खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना खैरा थाना को दी जिसके बाद थाने की पुलिस अपने दल- बल के साथ मौके वारदात पर पहुंच जांच में जूट गई। वहीं पुलिस अधिकारियो के मौजूदगी में थाने के चौकिदार द्वारा पेड़ से लटके उक्त युवक का शव को उतारा गया। जानकारी के अनुसार खैरा- मानपुर नहर स्थित राधाबागी के समीप एक युवक की हत्या कर साक्ष छुपाने के लिए युवक को डुप्पटे के सहारे जंगली पेड़ से जमीन के सहारे लटकाया गया था। सथानीय लोगों के अनुसार युवक के शरीर पर जख्म और दोनों हाथ और पैरो में मिट्टी लगी हुई थी। इससे प्रतित होता है कि हत्या के दौरान युवक और अपराधियों में मार पीट हुई होगी और हत्या करने के पश्चात् साक्ष छुपाने के नियत से युवक को ड़प्पटे के सहारे गले में लगा कर इसे पेड़ के सहारे लटकाया गया होगा।

तलाशी के दौरान मृत युवक के शव के पास युवक का बैग मिला, बैग में रखें आधार कार्ड और ड्राईबर लाईसेंस से युवक की हुई पहचान

खैरा- मानपुर नहर स्थित राधाबागी के समीप एक युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने मामले में पुलिस ने शव के पास युवक की मिले बैग की तलाशी करने के बाद उक्त युवक की बैग से बहुत सारे डाक्युमेंट तथा मोबाईल मिला जिसमें युवक का आधार और ड्राईबर लाइसेंस भी था जिसके सहारे उक्त युवक की पहचान हो पाई उक्त युवक तरैया प्रखण्ड के नारायपुर गांव का नथुनी राय का 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी सुचना दी। युवक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक छतिसगढ़ के रायपुर में ट्रक ड्राईबर का काम करता था। वहीं कुछ दिन पहले ही युवक अपने घर आया था। रायपुर से छपरा जंक्शन पहुचने पर रात्री में लगभग 10 बजे के आस पास अपने भाई के पास फोन कर अपने आने की जानेकारी परिजनों को दी थी। भाई ने ही जानकारी दी थी की युवक अपने साथ 10 हजार रूपया लेकर आ रहा था। वहीं युवक की तलासी के दौरान उसके पॉकेट से केवल खुदरा पैसा ही पुलिस को मिला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले शव परीक्षण के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। इस संबंध में खैरा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रेशमलाल यादव ने बताया की शव का पोस्टमॉटम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

घटना स्थल के पास पड़ा मिला ड़प्पटा

घटना स्थल कुछ ही दूरी पर मृत युवक का मिला बैग