विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। गायत्री तीर्थ मस्तीचक के द्वारा परसा में ग्रहे-ग्रहे एक दिवसीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।यज्ञ के दौरान विधिवत पूजा पाठ कराते हुए आचार्य विकास शर्मा ने कहा कि आप सब जानते हैं की पूज्य शुक्ल बाबा सदेव से ही धर्म तंत्र को लोक शिक्षण का माध्यम बनाते हुए गायत्री उपासना यज्ञ, संस्कार के द्वारा विवेकपूर्ण विचारधारा जनमानस के लिए प्रस्तुत करने का प्रयास करते रहें इसी प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए हम आपके घर तक आये हैं।इस अवसर पर श्रद्धालु जितेंदर सिंह उर्फ भूलन जी, सुभाष सिंह, उमा सिह, रविरंजन जी, सब्लू जी, आशा देवी, गीता देवी, रीता देवी, सोनी देवी समेत दर्जनो महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग