अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के रेवाड़ी ग्राम में एल्डर लाइन टोल फ्री नंबर 14 567 के बारे में नुक्कड़ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस टोल फ्री नंबर को वरिष्ठ नागरिको एवं वंचित शोषित व्यक्तियों को मददगार बताते हुए नोडल पदाधिकारी अनूप कुमार सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि भारत सरकार व बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाएं अब वंचित शोषित और वरिष्ठ नागरिकों तक इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से आसानी से क्रियान्वित होंगी। इसके माध्यम से किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। किसी भी बुजुर्ग एवं शोषित, वंचित लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर इस टोल फ्री नंबर से मदद तुरंत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में यह नंबर काफी मददगार होगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शिला राय, जगदीश राय, शिव कुमार सिंह, टूनटून राय, पंचदेव राय, सहित बहुत सारे युवा उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग