नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के हरना पंचायत के बनवारीपूर गाँव निवासी पप्पू कुमार पिता पुलिस राय को हृदय रोग के इलाज के लिए स्थानीय युवा भाजपा नेता चन्दन सिंह ने सारण के लोकप्रिय सांसद राजीव प्रताप रूडी से दूरभाष पर बात की, इस बात को गम्भीरता से लेते हुए श्रीरूडी ने मरीज के इलाज हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीज के लिए 1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये) स्वीकृत कराई चन्दन सिंह के नेतृत्व में महामंत्री गया सिंह संजय सिंह अमित शर्मा ने पीड़ित के घर पहुच कर पीड़ित को स्वीकृति पत्र सौपा,स्वीकृति पत्र पाकर पीड़ित के चेहरे मुस्कान फैल गयी, और बहुत ही खुशी जाहिर किया, उनलोगों ने सांसद श्रीरूडी और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, चन्दन सिंह ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार को माननीय सांसद श्री रूडी से बात करवाई जिसपर श्री रूडी ने पीड़ित के इलाज हेतु हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया, इस मौके पर पुलिस राय, रामजन्म यादव,मनोज सिंह,एवम सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग