राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पीजी फर्स्ट सेमेस्टर 2020-2022 में एडमिशन के लिए बचे हुए सीट पर एडमिशन के लिए विवि प्रशासन ने ऑन द स्पॉट एडमिशन की तिथि को विस्तारित कर 30 मई निर्धारित कर दिया है। अभी तक विभिन्न विषयों में मात्र 103 छात्रों का ही आवेदन पोर्टल पर प्राप्त हुआ है। ऐसे में विवि प्रशासन ने चयनित छात्रों की सूची पोर्टल पर जारी करते हुए उन्हें अविलंब आवंटित विभाग में एडमिशन लेने को कहा है। बताते चलें कि जेपीविवि में पीजी के 17 विषयों में कुल 4 हजार 486 सीट आवंटित है। जबकि उसके विरूद्ध कुल 3413 छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया था। हालांकि एडमिशन की बात करे तो दो बार मेरिट लिस्ट व ऑन द स्पॉट एडमिशन का मौका देने के बावजूद भी अभी तक 1 हजार से ज्यादा सीट खाली है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग