राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। माननीय रेल मंत्री अष्विनी वैष्णव ने 67वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह- 2022 के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में 28 मई को आयोजित एक समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के कुल 06 अधिकारियों/ कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में उप महाप्रबन्धक/ सामान्य कृष्ण चन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रण विजय प्रताप, टेक्निषियन ग्रेड-। राम प्रीत, इलेक्ट्रिकल सिगनल मेन्टेनर ग्रेड-। वेद प्रकाष, निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, अनिरूद्व राय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ कार्य श्री मनीष यादव सम्मिलित है। इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी उन्नयन, खर्चों में मितव्ययिता हेतु प्रभावी कदम, उत्पादन में सुधार आदि कार्य के साथ ही गाड़ी संचलन, सुरक्षा एवं संरक्षा में सराहनीय योगदान, उत्कृष्ट अनुरक्षण एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग लिये रेल मंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग