राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आर एस ए के तीनों जिलों के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक आशीष यादव उर्फ गुलशन यादव ने किया। जबकि संचालन संगठन प्रवक्ता सौरभ कुमार गोलू ने किया। इस अवसर पर संगठन के संयोजक प्रमेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन के द्वारा चलाए जा रहे छात्र- हित में आंदोलन की समीक्षा की गई। अभी तक जितने भी आंदोलन किए गए कार्यकर्ताओं के द्वारा छात्र- हित में उस पर संतोषजनक प्रभाव रहा। आगे भी छात्र हित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करने का ऐलान किया गया। संगठन का स्थापना दिवस 8 जुलाई 2022 को धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी तैयारी के लिए एक कमेटी का निर्माण किया गया। संगठन के संरक्षक मनीष पांडे मिंटू पर एक तथाकथित प्रोफ़ेसर के द्वारा जो झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जब तक उसपर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तब तक संगठन संघर्ष करती रहेगी। बैठक में 21 महाविद्यालय के महाविद्यालय इकाई के पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि संगठन को धारे- धार बनाने हेतु महाविद्यालयों में संघर्ष को तेज करें। सबसे अत्यधिक महाविद्यालयों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। विश्वविद्यालय में जो भ्रष्टाचार है उसके लिए संगठन लगातार आंदोलन कर रही है और आंदोलन तेज करने की निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधन करने वाले छात्रा प्रमुख दीपा पांडे, जिला छात्रा प्रमुख शिवानी पांडे गर्ग, विकास सिंह सेंगर, छोटू कुमार, गोलू कुमार, कुंदन पासवान, संगीता कुमारी, अनदीपा कुमारी समेत सैकड़ों पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग