राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। अवैध बालू खनन और परिवहन में पकड़ी गई दो बारह चक्का ट्रक को चालक और ट्रक मालिक लेकर फरार हो गए । मामला गौरा ओपी का है, मामले में गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि गौरा ओपी क्षेत्र से 21 मई को अवैध बालू परिवहन में जब्त दो ट्रक को गंडक कालोनी के सामन सड़क किनारे लगाया गया था । जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 53 बीटी 9255 और यूपी 53 सीटी 0016 था । ओपी इंचार्ज ने दोनों ट्रक के चालक, मालिक को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग