राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी एवं सामान की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में यात्री सामानों की चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत छपरा जंक्शन पर निगरानी व चेकिंग के दौरान यात्री सामानों की चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को यात्रियों से चोरी किये गए। मल्टीमीडिया मोबाइल व 02 अदद सोने के मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला चोर सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मरवा गांव निवासी सुनीता देवी है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल को ट्रेन सं0- 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के रेलयात्री से तथा लेडीज पर्स सहित मंगलसूत्र को ट्रेन सं0- 12553 वैशाली एक्सप्रेस के रेलयात्री से चोरी किया गया था। उन्होंने बताया कि उस महिला के द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों में यात्रियों के चढ़ते व उतरते समय भीड़- भाड़ का फायदा उठाकर महिला यात्रियों के बिल्कुल नजदीक सटकर उनके हैंड- बैग (लेडीज पर्स) से कीमती सामानों, गहने, मोबाइल आदि को निकालकर चोरी किया जाता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग