राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। राज्य सरकार द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर दी जाने वाली उन्नत किस्म के बीजों का वितरण प्रखंड कृषि कार्यालय मशरक में मंगलवार को शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2022 में खरीफ फसल लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विभिन्न प्रभेद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है मौके पर कृषि पदाधिकारी ने बताया कि धान का बीज प्रखंड कृषि विभाग को प्राप्त हुआ है। जिसका विभिन्न पंचायतों में वितरण शुरू किया गया है। अन्य योजना के बीज प्राप्त होते ही वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत के कृषि सलाहकार एवं कृषि समन्वयक द्वारा रजिस्टर्ड किसानों के साथ संपर्क स्थापित कर चयनित किया जा रहा है। इच्छुक किसानों को ओटीपी के माध्यम से बीज मुहैया कराया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग