राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। राजापुर और खानपुर के बीच दो बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने हथियार के बल पर एकमा बाजार से अपने घर नचाप व सालिम पट्टी गांव लौट रहे तीन कारोबारियों से घड़ी, चेन, नकदी व मोबाइल लूट लिया। बताया गया है कि खानपुर गांव की सीमा पर स्थित जंगलवा इनार के समीप से दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने नचाप गांव के राजधन सिंह, सुधांशु सिंह उर्फ भोपा व सालिम पट्टी गांव के निवासी आनन्द कुमार शर्मा से घड़ी, चेन, मोबाइल व नकदी समेत करीब एक लाख रुपये मूल्य की सम्पत्ति लूट लिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग