राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। थाना क्षेत्र के रेवा घाट गंडक नदी पर दरोगा राय सेतु पर पुलिस द्वारा चलाई जा रही अवैध बालू परिवहन जांच अभियान में पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया। चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ट्रक चालक पटना जिले के पाली थाने के सिकंदरपुर गांव निवासी स्व.प्रेम लाल यादव के पुत्र निर्भय कुमार बताया जाता है। पुलिस ने अवैध रुप से बिना चलान के ओवर लोड ट्रक पर बालू परिवहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग