राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र से शादी की नियत से एक किशोरी का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में 17 वर्षीय किशोरी की मां में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अपने ही बहन के लड़के गोरियाकोठी सिवान निवासी मोहम्मद शागीर कुरैशी को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी उनके बहन का लड़का है और पहले से वह अपनी लड़की की शादी की बातचीत कर रही थी। इधर उन्होंने किसी कारण से शादी से इंकार कर दिया था। इसी बीच आरोपी ने उनकी लड़की को फोन करके खोदाईबाग बुलवाया और कहीं लेकर चला गया है। मामले में पीड़िता ने गोरियाकोठी सिवान निवासी आरजू कुरैशी, बबलू कुरैशी, बिकाऊ कुरैशी को भी आरोपित किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग