नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के दरिहारा गांव में विनायक ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल खोला गया जिसका उद्धघाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता व अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने फीता काट कर किया इस मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल जरूरतमंद के लिए वरदान साबित होगा क्योंकि इतनी बड़ी आबादी के बीच कोई मुश्किल घड़ी में बड़े हॉस्पिटल पहुंचने से पहले की आवश्यक उपचार का बेहतर विकल्प बन सकता है इसी सोच के तहत सरैया गांव निवासी डॉ गौरव ने यह सेंटर खोला है जो काबिले तारीफ है क्योकि इस अर्थ युग मे गांव में इस तरह की संस्था खोलता है तो वह अवश्य ही गांव के दुःख दर्द से वाकिफ है वर्ना आज भागमभाग की दुनिया मे कौन किसको पूछता है डॉ गौरव की ह्रदय की विशालता है जो गांव के बारे में सोचता तो है इस अवसर पर मनपुरा पँचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजित सिंह, रणधीर कुमार सिंह, अरुण सिंह, महेश प्रसाद सिंह, जिला पार्षद गलोक सिंह उप मुखिया कर्मवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग