राष्ट्रनायक न्यूयज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में एक महिला को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में घायल महिला राजेन्द्र सिंह की पत्नी पावधरी देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता महिला का कहना है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी तो हरेन्द्र कुशवाहा, पंकज कुमार, धीरज कुमार, मनीष कुमार, सूरज कुमार, मंजू देवी अपने-अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिये। बचाने मेरे पति राजेंद्र सिंह व पुत्री बबिता देवी व संजू देवी आयी तो उनलोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग