- स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को सौंपा, अबतक बैग किसका पता नहीं चल सका
राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोनपुर छपरा रेलखंड के शीतलपुर स्टेशन पर लावारिस हालत में पड़ा बैग में लगभग दो लाख से ऊपर रुपए तथा जेवर को अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए स्टेशन मास्टर ने रेल पुलिस को किया सुपुर्द। मिली जानकारी के अनुसार शीतलपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर अमित कुमार को स्टेशन परिसर में एक लावारिस हालत में पड़ा बैग की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेलवे सुरक्षा बल को इस बात की जानकारी दी। आरपीएफ निरीक्षक रूपेश कुमार ने बताया की सुरक्षा नियंत्रण कक्ष /सोनपुर से प्राप्त सूचना पर उप निरीक्षक विपिन कुमार साथ आरक्षी प्रेमशंकर पांडे समय 05.00 बजे शीतलपुर स्टेशन पहुंचे तो शितलपुर स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक लाल रंग का ट्राली बैग लावारिस हालत में पाया गया । वहां पर स्टेशन प्रबंधक शीतलपुर एवं पोर्टर उपस्थित थे। साथ ही समय करीब 06.00 बजे राजकीय रेल पुलिस सोनपुर के सअ नि रमेश कुमार सिंह भी वहां पर पहुंचे। आसपास पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने उस ट्रॉल्ली बैग को अपना नहीं बताया। बाद उपस्थित गवाह के समक्ष उक्त ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें 211060(दो लाख ग्यारह हजार साठ रुपये) नकद, एक अदर नाक का नथिया व एक कान का फूल दोनों सोने, पायल एवं बिछिया, कपड़ा पाया गया। मौके पर ही समक्ष गवाहान उप निरीक्षक विपिन कुमार द्वारा जब्ती सूची बनाकर लावारिस बैग को कब्जा लिया। एवं एक लिखित आवेदन के साथ वास्ते अग्रिम कार्रवाई बरामद नकद रुपये, गहने एवं कपड़ों को बैग के साथ राजकीय रेल पुलिस सोनपुर को सौंपा गया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग