राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को महेन्द मिश्र की धरती जलालपुर से राजद नेता व सारण एम एल सी के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन दर्जनों वाहनों पर सवार होकर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पटना रवाना हुए। बाद में बापू सभागार पटना में आयोजित पार्टी के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पटना का प्रतिनिधि सम्मेलन ऐतिहासिक हुआ जिसमें केन्द्र एवम राज्य सरकार को वादों की याद दिलाई गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के अनेक नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग