राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक से बारात जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर गांव निवासी अजीबुल खान के 26 वर्षीय पुत्र मोइन खान एवं कन्हैया साह का 22 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार बताये गये है। उपचार के क्रम में घायल अरविंद कुमार ने बताया कि वे दोनों अपनी बाइक से बनियापुर से तरैया बरात जा रहे थे। तभी इसुआपुर थाना के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मोइन खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को जब्त कर जांच में लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग