राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव में ससुराल आय पति ने पत्नी को खुरपी से आधा दर्जन जगहों पर गंभीर रूप से काटकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें घायल महिला को इलाज के लिए परिजनों ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसके बाद छपरा रेफर कर दिया गया। वहीं घायल महिला की नाजुक स्थिति देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां महिला की इलाज जारी है घायल महिला सिवान जिले के उजाईना के निवासी दिनेश यादव के 38 वर्षीय पत्नी अनु देवी है। घटना के बारे में मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने बताया कि वह के बली बिशुनपुरा गांव मे ससुराल पुणकाल राय कि यहां आई थी। वही उसका पति दिनेश यादव भी पहुंचा बगल में पड़ोसी के घर तिलक समारोह था उसी ने सभी परिजन घर से उसी में शामिल होने गए थे। घर पर महिला और उसका पति ही था जिसमें किसी बात को लेकर महिला को पति द्वारा धाराधार खुरपी से काटकर घायल कर फरार हो गया। घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग